Saturday, April 25, 2020

*रमजान मे घर पर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु ऑनलाइन कुरआन पाठ का प्रबंध*






*रमजान मे घर पर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु ऑनलाइन कुरआन पाठ का प्रबंध*


मुंबई: जो लोग जमात के साथ Covid-19 के कारण नमाज नही पढ़ सकते,  स्पेशल ऑनलाइन क़ुरान क्लास, जो कि शनिवार से शुरू हो रहा है, पवित्र महीने की इबादत में काफी सहायक सिद्ध होगा।

ज़मात-ऐ-इसलामी हिन्द ( JIH ) महाराष्ट्र, और स्टूडेंट्स इसलामिक ऑर्गनाइजेशन ( SIO ) मिलकर रोजाना तीन लेक्चर (एक हिंदी में, एक मराठी में और एक महिलाओं के लिए विशेष) ऑनलाइन पूरे रमज़ान के महीने में ब्रॉडकास्ट करेंगे।

"इस लेक्चर के माध्यम से इस्लाम के जानकार कुरान की शिक्षा के बारे मे बातायेंगे, और साथ ही लोगों का (जो लाकडाउन के कारण कहीं नहीं जा सकते) मार्गदर्शन करेंगे। SIO  मराठी भाषी जनता को क़ुरान की शिक्षा से अवगत कराने के लिए "कुरान सार" नाम की विशेष सीरीज पहले ही चालू कर चुकी है।

नौशाद उस्मान साहब जो इस महीने में मराठी में ऑनलाइन लेक्चर लेने वाले हैं उन्होंने बताया "रमज़ान का महत्व कुरान से है क्योकि ये किताब रमज़ान के महीने में ही पैगम्बर मुहम्मद (स) पर अवतरित होना शुरू हुई। रमज़ान में रोजाना रात में एक विशेष नमाज़ "तरावीह" का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे महीने में क़ुरान को इस नमाज़ में पढ़ा जाता है। नमाज़ में क़ुरान पठान अरबी में किया जाता है और बहुत सारी जगहों पर क़ुरान की इन आयात को नमाज़ के पश्चात स्थानीय भाषा में समझाया जाता है।"

जमात ए इस्लामी हिंद भी हर रात सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से "खुलासा ए तरावीह (तरावीह सारांश)" हिंदी भाषा में ऑनलाइन प्रसारित करेगा जिसमें इस्लामी विद्वान और जमात ए इस्लामी के उपाध्यक्ष एस अमीनुल हसन साहब क़ुरान का सारांश प्रस्तुत करेंगे। महिलाओं के लिए विशेष "दौरा ए क़ुरान" नाम की ऑनलाइन सीरीज भी प्रक्रिया में है।

जमात ने मुसलमानों से कोरॉना जैसी महामारी से बचने के लिए इस पवित्र महीने में रोज़ा रखने के साथ साथ स्वास्थ संबंधी तमाम सावधानी बरतने की अपील किया है। जमात ए इस्लामी हिंद महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रिजवान उर रहमान खान साहब ने कहा " हमें सोशल डिस्टेंसिंग की सख्ती के साथ पालन करने की आवशयकता है। जुमा, तरावीह तथा अन्य सभी नमाजों को को घर पर ही पढ़ें और रात में दोस्तों के साथ बाहर घूमने ना निकलें। यही इस्लाम और नबी (स) की शिक्षा के अनुरूप है।"

*मीडिया सेल, जमात - ए - इस्लामी हिन्द*
9137050873 / 7208656094

No comments:

Post a Comment